JHKN- सैकड़ों साल से 200 टन वजनी चट्टान के नीचे बसे गांव में रहते हैं लोग - JHKN- JARA HAT KE NEWS-

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, November 7, 2014

JHKN- सैकड़ों साल से 200 टन वजनी चट्टान के नीचे बसे गांव में रहते हैं लोग


PICS: सैकड़ों साल से 200 टन वजनी चट्टान के नीचे बसे गांव में रहते हैं लोग

( चट्टान के नीचे बसे पुर्तगाल के मोनसेंटो गांव की तस्वीर)
क्या आपने किसी ऐसे गांव के बारे में सुना है जहां के लोग 200 टन वजनी चट्टान के नीचे रहते हैं? अगर नहीं सुना तो बता दें कि पुर्तगाल में मोनसेंटो नाम का ऐसा ही एक गांव है, जो 200 टन वजनी चट्टान के नीचे बसा है। सैकड़ों साल से चट्टान के नीचे बसे इस गांव के कई मकान 16वीं शताब्दी के आसपास के हैं।
विशाल चट्टान के चारों ओर बनाया गया मध्ययुगीन पुर्तगाल के इस गांव में मकानों को ग्रेनाइट पत्थर से बनाया गया था। यह गांव समुद्र स्तर से 2486 फीट ऊपर है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि मोनसेंटो गांव के मकानों की छत का वजन एक क्रूज शिप के वजन के बराबर माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि यहां के मकान 200 टन चट्टान के बीच सैंडविच बने हुए हैं।
गांव में चट्टानों को दीवार, छत और फर्श के रूप में उपयोग किया जाता है। 1938 में मोनसेंटो को 'पुर्तगाल में सबसे पुराने पुर्तगाली गांव' का नाम दिया था। यह स्पेनिश सीमा के पास पूर्वी पुर्तगाल में इडान्हा- ए- नोवा की नगर पालिका में स्थित है। यहां 800 लोग रहते हैं और ट्रांसपोर्ट के लिए यहां गधों का इस्तेमाल होता है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages