एक किस दे सकता है आपको 8 करोड़ बैक्टीरिया - JHKN- JARA HAT KE NEWS-

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, November 17, 2014

एक किस दे सकता है आपको 8 करोड़ बैक्टीरिया

नीदरलैण्ड में वैज्ञानिकों द्वारा की गई एक रिसर्च सर्वे में पाया गया कि एक 
10 सैकण्ड के किस के दौरान एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में 80 मिलियन (8 करोड़) बैक्टीरिया का आदान-प्रदान होता है। ऑर्गनाइजेशन फॉर एप्लाइड साइन्टिफिक रिसर्च (टीएनओ) के अग्रणी स्टडी लेखक रेमको कॉर्ट ने बताया, "इंटिमेट किसिंग के दौरान दो व्यक्तियों के सेलिवा का आदान प्रदान होता है जिससे उन दोनों के मुंह में मौजूद बैक्टिरिया का आदान-प्रदान भी होता है। यही कारण है पति-पत्नी अथवा लिव-इन रिलेशन में रहने वाले लोगों के मुंह का माइक्रोबॉयोटा लगभग एक सा ही होता है।


इस रिसर्च सर्वे में कोर्ट ने 21 दम्पत्तियों से एक क्वश्चनेयर भरवाई जिसमें उनकी किसिंग हैबिट्स का अध्ययन किया गया और उसे उनके मुंह में पाए गए माइक्रोबॉयोटा से मिलाया गया जिससे चौंकाने वाले रिजल्ट सामने आए।

अध्ययन के अनुसार मनुष्य के शरीर में लगभग 100 ट्रिलियन माइक्रोऑर्गेनिज्म रहते हैं जिनका मुख्य काम हमारे भोजन को पचाना, शरीर के लिए आवश्यक एंजाइम्स और न्यूट्रिएंट्स को बनाना और बीमारियों से रोकथाम करना है। हमारे मुंह में बैक्टीरिया की 700 विभिन्न प्रकार की प्रजातियां पाई जाती है जिनका काम हमारे पाचन सिस्टम से जुड़ा हुआ है। f

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages